हरदोई, मार्च 28 -- पचदेवरा। ग्राम कुंवरपुर में जमीन विवाद को लेकर हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त पांच लाठियां भी बरामद हुई हैं। 26 मार्च को ग्राम कुंवरपुर में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। राधेश्याम पुत्र मैकूलाल, विनोद पुत्र राधेश्याम और सत्यवती पत्नी राधेश्याम का दूसरे पक्ष के बृजेश पुत्र भगवंत, अखिलेश पुत्र भगवंत और मंजेश पुत्र जसवंत से विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी शाहाबाद भेजा, जहां चिकित्सकों ने राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र विनोद की तहरीर पर थाना पचदेवरा में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। थाना पचदेवरा पुलिस ने कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.