बेगुसराय, फरवरी 1 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। बाड़ा पंचायत के पथराहा गांव में 30 जनवरी को पीट-पीटकर की गई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित पथराहा गांव के मो. छोटन का पुत्र मो. जमशेद, मो. नौशाद की पत्नी आलिया खातून एवं मो. छोटन की पत्नी खुशबूदा खातून है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि 30 जनवरी को पथराहा निवासी मो. यूसुफ के पुत्र मो. जुबेर की हत्या जलावन के मामूली विवाद में पीट-पीटकर कर दी गई थी। मृतक की पत्नी मन्नू खातून के बयान पर इस मामले में थाना कांड संख्या 8/026 दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इन आरोपितों की गिरफ्तारी उनके घर से की गई है। एसडीपीओ नवीन कुमार ने थाना परिसर में रविवार को इन आरोपित...