हत्या के मामले में जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी की मौत
प्रयागराज, सितम्बर 27 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्रीय कारागार नैनी में हत्या के मामले में निरुद्ध सजायाफ्ता कैदी 55 वर्षीय बहादुर अली उर्फ शेर बहादुर की बीमारी से मौत हो गई। उसे अस्थमा की शिकायत थी और उसका जेल अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालत नाजुक होने पर उसे शनिवार एसआरएन अस्पताल रेफर किया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूत्रों की मानें तो पोस्टमॉर्टम में फेफड़े में इंफेक्शन की वजह से मौत होने का जिक्र है। शेर बहादुर तेलियरगंज का रहने वाला था और उसके खिलाफ 1992 में हत्या के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। 17 अगस्त 2022 को सजा होने के बाद वह केंद्रीय कारागार नैनी में निरुद्ध हुआ। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि उसकी तबीयत खराब चल रही थी। उसकी शनिवार को इलाज के दौरान एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.