हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी को जमानत नहीं
रांची, जुलाई 1 -- रांची। अवैध संबंध को लेकर हुए बहुचर्चित आसिफ अंसारी हत्याकांड के आरोपी प्रेम लकड़ा को अदालत से राहत नहीं मिली है। अपर न्यायायुक्त-17 संजीव झा की अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी 22 फरवरी से न्यायिक हिरासत में है। अभियोजन के अनुसार, 18 फरवरी 2026 को कांटाटोली स्थित रजा कॉलोनी निवासी आसिफ अंसारी की हत्या कर दी गई थी। अगले दिन 19 फरवरी की सुबह उसका शव आनंद विहार स्थित केपी स्कूल के पास बरामद हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.