सीतामढ़ी, अप्रैल 1 -- सीतामढ़ी। बथनाहा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर हुई एक सनसनीखेज हत्या मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए चार अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास के साथ 25 हजार रुपये का अर्थदंड दिया गया है। जबकि तीन अन्य अभियुक्तों को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास और 25-25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-15 कृष्ण कुमार चौधरी ने चारों आरोपित को सजा सुनाया। सजा पाने वालों बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह वार्ड 11 निवासी विजय मंडल, राजकुमार मंडल, रामपवित्र मंडल और सोहन मंडल है। इसमें मुख्य आरोपित विजय मंडल को आजीवन कारावास के साथ-साथ 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं राजकुमार मंडल, रापवित्र मंडल और सोहन मंडल 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास के साथ-साथ 25 हजार रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.