हत्या के मामले में चार आरोपियों को आजीवन कारावास
नोएडा, जुलाई 18 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय ने दनकौर के बिलासपुर में करीब नौ साल पहले पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने सभी पर 60-60 हजार का जुर्माना भी लगाया है। केस की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष कुमार चौरसिया की अदालत ने की। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) रोहताश शर्मा ने बताया कि 23 नवंबर 2016 की शाम करीब साढ़े छह बजे बिलासपुर निवासी जुबैर उर्फ गुड्डू अपने घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले दानिश, अलीम, यामीन और इब्राहिम वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि चारों ने पहले गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दानिश और इब्राहिम ने जुबैर को पकड़ लिया, जबकि यामीन और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.