मुजफ्फर नगर, अगस्त 1 -- मुजफ्फरनगर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, फास्ट ट्रैक कोर्ट-3 के न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने नई मंडी के पांच वर्ष पुराने हत्याकांड में विवेचक की गवाही नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए निरंतर नोटिस दिए गए, लेकिन वह गवाही के लिए नहीं पहुंच सके हैं। कोर्ट ने एडीजी मेरठ जोन को पत्र भेजकर विवेचक पंकज पंत को गिरफ्तार करवाकर 13 अगस्त को कोर्ट के समक्ष पेश करने के आदेश दिए हैं।नई मंडी में तीन नवंबर 2021 को पचेंडा कलां के जंगल में टैक्सी चालक प्रवेंद्र कुमार निवासी आदर्श कॉलोनी का शव बरामद किया था। पुलिस ने 9 नवंबर 2021 को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए टैक्सी चालक के बेटे कार्तिक और उसके दोस्त निशांत निवासी आदर्श कालोनी को गिरफ्तार किया था। आरोपी बेटे ने अपने पिता प्रवेंद्र की गला दबाकर एवं मारपीट कर हत्या की थी। पुलि...