दरभंगा, जनवरी 5 -- लहेरियासराय। अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय ने सोमवार को विशनपुर थाना क्षेत्र के पटोरी निवासी राम कृपाल चौधरी उर्फ कपल चौधरी की हत्या के मामले मेंं मोमिन हाशमी, अंजर हाशमी उर्फ अंजर हुसैन, अम्बर इमाम हाशमी, कौशर इमाम हाशमी तथा राजा हाशमी को दफा 302, 307 व 149 भादवि तथा 27 आर्म्स एक्ट में दोषी करार दिया है। इस मामले के पलटा मुकदमा विशनपुर थाना कांड संख्या 57/94 सत्र वाद संख्या 395/98 के आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में रिहा करने का आदेश दिया है। मामले में अपर लोक अभियोजक रेणु झा ने अभियोजन पक्ष की ओर से अपना पक्ष रखा। श्रीमती झा के अनुसार 31 वर्ष चार महीना व 28 दिन पूर्व विशनपुर थाना क्षेत्र के पटोरी-बसंत गांव में भूमि विवाद हुआ था। इसमें राम कृपाल चौधरी उर्फ कपल चौधरी की हत्या कर दी गई थी। इस घटना को लेकर विशनपुर थाने में इस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.