हत्या के मामले में कार्रवाई को ग्रामीणों का थाने पर प्रदर्शन
मुजफ्फर नगर, जून 30 -- गांव बिहारगढ़ के ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर थाना भोपा पर सोमवार को प्रदर्शन किया है। जहां ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए मृतक योगेश की हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ के प्रधान पति संजय चौहान ने बताया कि बीते गुरुवार की रात उसका छोटा भाई योगेश चौहान खेतों पर रखवाली करने गया था कि शुक्रवार की सुबह उसका शव रखवाली करने वाले प्रहरी मचान की लकड़ियों से लटका हुआ मिला। मृतक की पत्नी सरिता ने तहरीर देकर बताया कि उसके पति योगेश की रंजिश के तहत हत्या की गई है। जिसमें गांव के पांच व्यक्ति शामिल हैं। जिन्होंने सोते समय योजनाबद्ध तरीके से उसके पति को फांसी लगाकर हत्या कर दी। चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने अब तक हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया है जिसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.