हत्या के मामले के एक अभियुक्त को धर-दबोचा
सीतामढ़ी, सितम्बर 27 -- परिहार। पुलिस ने महादेवपट्टी गांव निवासी श्याम सुंदर राय की हत्या मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जिसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महादेवपट्टी गांव निवासी सुशील मुखिया के रूप में हुई है। मालूम हो कि बीते 8 अगस्त को मानिकपुर मुसहरनियां गांव से दक्षिण पुल के नीचे से महादेवपट्टी गांव के नागेंद्र राय के पुत्र श्यामसुंदर का शव बरामद हुआ था। मामले को लेकर श्याम सुंदर की मां रेणु देवी ने एफआईआर कराई थी।इसमें थाना क्षेत्र के घाघरा गांव निवासी पंकज मुखिया, महादेवपट्टी निवासी सुशील मुखिया, पकड़िया गांव निवासी विक्रम कुमार, महादेवपट्टी के सीता शरण मुखिया एवं कुछ अज्ञात लोगों को नामजद किया था। एफआईआर में बताया था कि 6 अगस्त की शाम आरोपीगण श्याम सुंदर को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.