जहानाबाद, मई 4 -- काको, निज संवाददाता। अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने हत्या मामले के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि काको बाजार क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी सूरज कुमार को पकड़ा गया। वह घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि बीते फरवरी माह में काको बाजार के एक मोहल्ले में एक किशोर का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला था। मृतक की पहचान काको निवासी शशिभूषण राम के 16 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई थी। घटना के बाद मृतक के पिता ने पड़ोसी सूरज कुमार पर हत्या का आरोप लगाते हुए काको थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आखिरकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.