एटा, फरवरी 17 -- गांव पवांस स्थित नहर के पास युवक का जला हुआ शव मिला। शव को देख भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी, एसपी सिटी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से दो नमक की बोरी, खाली सिरिंज और दवाई मिली हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को फेंका गया है। कोतवाली देहात के गांव पवांस स्थित नहर के पास मंगलवार सुबह खेत पर गए ग्रामीणों ने युवक का अधजला शव पड़ा देखा। शव मिलने की जानकारी पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस, स्पेशल टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से दो बोरी नमक, खाली सिरिंज और दवाई के रेपर मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए शव को जल...