हत्या के बाद युवक का शव डेयरी की जमीन में दफनाया
गुड़गांव, सितम्बर 7 -- रेवाड़ी,गौरव चौधरी। गांव भटसाना में एक युवक की हत्या कर शव को डेयरी की जमीन में गड्ढा खोदकर दबाने का मामला सामने आया है। आरोपी को शव को दफनाते हुए किसी ने देखा तो वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को जमीन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। मृतक पहचान नहीं हो पाई है। डेयरी में काम करने वाले कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि रविवार देर रात को एक कार में कुछ लोग सवार होकर डेयरी में आए। उन्होंने डेयरी की जमीन में ही तीन फीट गहरा गड्ढा खोदा और कार से शव को निकालकर गड्ढे में दबा दिया। जब कर्मचारी ने यह देखा तो उन्होंने इसकी सूचना रात को ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस ने जमीन से शव को निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी सुरेन्द्र श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.