हत्या के बाद मौके पर खड़ा रहा रामफल, भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
अमरोहा, जून 28 -- रामफल पत्नी की हत्या के बाद मौके पर खड़ा रहा। उसने तनिक भी भागने का प्रयास नहीं किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक रामफल ने सोती हुई उर्मिला के सिर व चेहरे पर तीन वार किए थे। पहले वार में उर्मिला की चीख सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और यहां मौजूद रामफल को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक रामफल के तीन बेटों में से बड़ा विवेक खेत पर पालेज की रखवाली कर रहा था। मंझला बेटा नन्हे बहन को उसकी ससुराल मेरठ क्षेत्र में छोड़ने लगाया था। करीब 19 वर्षीय छोटा बेटा धनदेव गांव में एक कार्यक्रम देखने गया था। एक बेटे की बहू प्रसव के बाद अपने कमरे में थी जबकि, दूसरी मूक-बधिर होने की वजह से कुछ भी कहने-सुनने में असमर्थ है। उर्मिला व रामफल कमरों के आगे खुले आंगन में चारपाई डालकर सो रहे थे। मोहल्ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.