लखनऊ, अगस्त 29 -- गोसाईंगंज में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे झाड़ियों में रविवार को 50 साल की महिला का शव मिला था। महिला का सिर फटा हुआ था। वीडियोग्राफी के बीच और पैनल के जरिए हुए शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए गए थे। पोस्टमार्टम के आधार पर पुलिस महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की बात की पुष्टि कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला की शिनाख्त और आरोपियों की तलाश की जा रही है। गोसाईंगंज में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के नीचे आदमपुर नौबस्ता गांव के पास रविवार देर शाम महिला (50) का शव मिला था। महिला का सिर फटा हुआ था। शरीर पर लाल कुर्ता, काला सलवार था। गले में सफेद दुपट्टा पड़ा था। आशंका जताई गई थी कि महिला की हत्या करने के बाद शव एक्सप्रेस वे से नीचे फेंका गया है। पुलिस ने शव कब...