सासाराम, अगस्त 8 -- दिनारा, एक संवाददाता। प्रखंड के मनिहारी मिल्की टोला में मजदूर चंदेश्वर चौधरी की हत्या के बाद शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मृतक की पत्नी और बच्चों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए 51 हजार रुपये की सहायता राशि दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रशासन से परिवार को आवश्यक सरकारी सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की। यह भी पढ़ें- माले की उच्चस्तरीय टीम ने किया दौरा,17 को दीपांकर करेंगे मिल्की मनिहारी का दौरा यह भी पढ़ें- वृद्ध की हत्या के बाद गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव आज पहुंचेंगे दिनारा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...