हाथरस, मई 20 -- सादाबाद: गांव पुसैनी में दलित युवक की हत्या के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव को देखते हुए गांव में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। डर की वजह से गांव से तमाम लोग अपनी रिश्तेदारियों में चले गए। वहीं गांव की काफी संख्या में दुकानें बंद रही। गांव पुसैनी में दलित युवक पंकज को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। दलित युवक की हत्या के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मौके ही नजाकत को देखते हुए गांव में काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। तो वहीं हत्याकांड के बाद से गांव में तमाम दुकानें दिनभर बंद हुई। जातीय संघर्ष होने की आंशका को देखते हुए पूरे गांव में चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए। हत्याकांड को लेकर गांव...