हिन्दुस्तान टीम, जून 12 -- मुरादाबाद के सोनकपुर थाना क्षेत्र में मामा के घर आए चमन सिंह की हत्या उसके ही फुफेरे भाई ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर गला घोंटकर की थी। हत्या करने के बाद आरोपी एक दिन तक शव घर में ही रखे रहे। अगले दिन शव को जंगल में ले जाकर पेड़ से लटका दिया था। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि चमन की वजह से उनका गांव में निकला मुश्किल हो गया था। चमन उनकी बहनों से सबंध रखता था। मना करने पर भी नहीं माना इसलिए योजना बनाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी गौतम और अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जंगल में पेड़ से लटका मिला था शव एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि सोनकपुर थाना क्षेत्र के जिगनिया गांव के जंगल में बुधवार की सुबह करीब नौ बजे राकेश सिंह के खेत में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला था। सूचना पाकर...