हत्या के फरार आरोपियों के घर पर पुलिस ने चस्पाये इश्तेहार
बगहा, जून 28 -- जगदीशपुर,एक संवाददाता। हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस ने हत्या के आरोप में फरार तीन अभियुक्तों के घर इश्तेहार चस्पाया है। पुलिस बैंड पार्टी और डुगडुगी के साथ झखरा वार्ड नंबर-1 पहुंची जिससे गांव में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष नीतेश कुमार ने बताया कि झखरा वार्ड नंबर-1 के विश्वनाथ दास के पुत्र दारोगा दास,जगदीश दास व मलक चौधरी के पुत्र अर्जुन चौधरी झाखरा के विजय कुमार (22) के हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त हैं।और लंबे समय से पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक में तीनों फरार अभियुक्तों के घर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चस्पाया गया है।यदि निर्धारित समय के भीतर वे न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.