गोपालगंज, मार्च 1 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता जिले की पुलिस ने पिछले 24 घंटे के भीतर शनिवार को हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में 36 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों से रविवार को पुलिस की टीम ने पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसपी विनय तिवारी के आदेश के बाद जिले की पुलिस की टीम अपने-अपने इलाके में विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपितों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर उन्हें दबोचा। पुलिस की मीडिया सेल के अनुसार हत्या के प्रयास के मामले में तीन, एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक, शराब तस्करी के मामले में 14, शराब के नशे में सात, कांड का वारंटी एक, ट्रायल के वारंटी तीन और 170 बीएनएसएस के मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस की टीम में जिले भर में हुई कार्रवाई के दौरान 339.08 लीटर देसी 23.02 ल...