हाजीपुर, जुलाई 8 -- वैशाली जिले में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थानों की पुलिस ने 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या का प्रयास कांड में 05, एससी-एसटी एक्ट कांड में 02, आर्म्स एक्ट कांड में 02, धोखाधड़ी कांड में 01, एनडीपीएस एक्ट कांड में 01 एवं उत्पाद अधिनियम कांड में 05 व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने 06 वारंट एवं 85 कुर्की का निष्पादन किया। अवैध मादक पदार्थ के विरोध में छापेमारी कर पुलिस ने 26.37 लीटर विदेशी शराब और गाजा बरामद किया। वहीं पुलिस ने यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 90 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक कार्बाइन, एक देसी कट्टा, एक मैगजीन एक ई-रिक्शा एवं दो फोन बरामद ...