प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 22 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के गंभीरपुर गांव स्थित मस्जिद के पास 14 मार्च की रात दो गुटों में फायरिंग में एक पक्ष से अजमत अली उर्फ शोएब और दूसरे पक्ष से रंजीत उर्फ मेजर घायल हो गए थे। पुलिस ने चार पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसओ प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआई अंकित श्रीवास्तव ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी मेढ़ौली कला निवासी खुर्शीद आलम को इलाके के पूरे गोलिया ईंट भट्टे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...