रुडकी, मार्च 2 -- लक्सर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर छिप रहे थे। पुलिस उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। कोतवाली के एसएसआई नवनीत चौहान ने बताया कि नरोजपुर गांव निवासी इमरान पुत्र जमशेद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि 20 फरवरी को आरोपियों ने उसके भाई पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपी घटना के बाद से फरार हो गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...