हत्या के प्रयास में फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार
सिद्धार्थ, सितम्बर 14 -- सिद्धार्थनगर। अपराध शाखा के निरीक्षक अतीउल्लाह ने रविवार को हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। निरीक्षक अतीउल्लाह ने बताया कि शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के टेढ़िया गांव निवासी धनीराम पुत्र रामचेत के खिलाफ शोहरतगढ़ थाने में धारा 191(2),191(3),352,115(2),351(3),117(2),118(2),109(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज था। रविवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.