बगहा, अप्रैल 4 -- सिकटा। बलथर थाने की पुलिस ने कार से कुचलकर हत्या के प्रयास में एक आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिकटा थाने के झुमका गांव निवासी शफीर आलम के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष लालदेव दास ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सिकटा थाने के जयसिंहपुर गांव के पवन कुमार मिश्र को कार से कुचलकर हत्या करने का प्रयास किया था। घटना 15 फरवरी 2026 की है। पवन कुमार मिश्र बलथर स्थित दुर्गा पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल लेने के लिए बाइक लेकर खड़ा था। इसी बीच आरोपी कार लेकर पहुंचा और एक-दूसरे बाइक में टक्कर मारा दिया था।बाइक सवारों ने कार चालक से विवाद किया था।जिसका बीच-बचाव पवन कुमार मिश्र ने किया था।वह बाइक वाले पेट्रोल लेकर चले गए थे।बाद में जब पवन कुमार मिश्र तेल लेकर आगे बढ़े ही थे,तब तक पीछे से आरोपी ने उन पर कार चढ़ा ...