मोतिहारी, फरवरी 9 -- रामगढ़वा । थाना क्षेत्र के शोभा टोला आमोदेई गांव में हुई हिंसक घटना में रामगढ़वा थाना ने त्वरित कार्रवाई की है। हिंसक घटना में एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों पर हत्या के मामले में केस दर्ज किया गया है । जिसकी पुष्टि थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने की है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में छापेमारी की गई है। सभी अभियुक्तों पर जानलेवा हमला करने और गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.