हत्या के प्रयास में दो लोग गिरफ्तार
हापुड़, मई 17 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव नानपुर में मस्जिद से घर लौटने के दौरान चाकू से हमला कर घायल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया है। हालांकि अभी भी कई आरोपी फरार है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि गांव नानपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मस्जिद से घर लौट रहे एक युवक पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर दिया था। हमले में युवक चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका उपचार मेरठ अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले नामजद आरोपी फैज और मुजाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।वहीं शेष आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.