हत्या के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोरखपुर, जून 14 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैंपियरगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 9 जून को अलगटपुर गांव के महुआरी टोला में मनोज अपनी झोपड़ी पर टपरा चढ़ा रहा था। इसी दौरान कुछ लोग लाठी, खंती और लोहे के औजार लेकर पहुंचे और झोपड़ी उजाड़ने लगे। विरोध करने पर एक आरोपी ने लोहे की खंती से मनोज के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाने पहुंचे जयहिंद के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने अभिषेक और रामसमुझ को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक लोहे का संबल और तीन लकड़ी के डंडे बरामद किए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.