बलिया, मार्च 16 -- बलिया। बैरिया पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी उदयीछपरा निवासी भोलू चौधरी, शनि चौधरी तथा रघुवीर चौधरी पुत्रगण राजू चौधरी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तलवार और डंडा बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया। उदयीछपरा गांव के ही एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर तलवार और लाठी-डंडा से हमला कर घायल करने तथा वाहन में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया था। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...