हत्या के प्रयास में तीन गिरफ्तार
बलिया, जून 20 -- बलिया। सहतवार क्षेत्र के महाराजपुर गांव में मारपीट के दौरान धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसआई दिनेश कुमार विश्वकर्मा की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मारपीट के दौरान घटना में प्रयुक्त खून से सनी लोहे की कटारी महाराजपुर चट्टी के पास सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ी है। पुलिस ने कटारी को जब्त कर लिया, जबकि घटना में शामिल महाराजपुर निवासी रमेश सिंह, धनन्जय सिंह व देव सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.