फरीदाबाद, मार्च 27 -- फरीदाबाद, संवाददाता। कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने यह कार्रवाई की। सभी आरोपी बड़खल गांव के रहने वाले हैं और आपसी रंजिश में वारदात हुई थी। पुलिस के अनुसार यह मामला सूरजकुंड थाना क्षेत्र का है। शिकायत में बताया गया कि पहले दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद एक दिन अचानक कई लोग एकत्र होकर मारपीट करने लगे। घटना के दौरान एक व्यक्ति के सिर पर डंडे से वार किया गया। वहीं बीच-बचाव करने आए दूसरे व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दी। जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया गया। आरोपियों ने मिलकर डंडे, बल्ले और कुल्हाड़ी से वारदात को अंजाम दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.