देवरिया, अप्रैल 6 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में हुई रविवार की देर रात दो पट्टीदारों के बीच विवाद में चली धारदार हथियार के मामले में सात लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया ।महुआडीह थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी अंगीरा देवी रविवार की देर शाम को अपने जमीन पर मड़ई के लिए छप्पर बना रही थी। आरोप है कि उसी दौरान उनके पट्टीदार पहुंचकर कर भद्दी भद्दी गालियां देने लगे । इसके बाद अंगीरा ने विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया । जिसके बाद हाथापाई शुरू हो गई , बीच बचाव करने आए उनके पति रमेश यादव और ससुर बाकेलाल को पट्टीदार धारदार हथिया...