बाराबंकी, मार्च 30 -- बाराबंकी । जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने हत्या व हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपित अभियुक्त को सुनवाई के बाद दोषी ठहराया। सजा पर मंगलवार को सुनवाई होगी । थाना बड्डूपुर के ग्राम लिलौली निवासी राम लखन ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि 15 अगस्त 2023 को सुबह सरकारी नल के पास दीवार पर छप्पर रखने को लेकर पट्टीदार राम सजीवन से विवाद हुआ था, जिसमें उसके बेटे नीरज और बहू सविता को आरोपी रामसजीवन ने लाठी और बेलचा से मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसमें उसकी बहू सविता की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसके पुत्र नीरज को भी गंभीर चोटें आईं थीं। कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के बाद आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। कोर्ट सजा के लिए मंगलवार को सुनवाई नियत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.