मऊ, अप्रैल 30 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना दोहरीघाट पुलिस टीम ने छह दिन पूर्व युवक के ऊपर फायरिंग के मामले में बुधवार को फरार चार हिस्ट्रीशीटर गैंग के सदस्यों को अहिरानी बुजुर्ग अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर गैंग के सदस्यों के पास से एक पिस्टल, कारतूस बरामद किया। मामले का पर्दाफाश अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने किया। एएसपी ने बताया कि रंजिश और मारपीट की धमकी के बाद वर्चस्व को लेकर गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर गैंग के सदस्यों ने युवक के ऊपर फायरिंग किया था। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत चकेश्वर गांव में 23 अप्रैल की शाम को 18 वर्षीय ऋषि प्रसाद घर के सामने बैठा था, इसी दौरान दो बाइक पर सवार बदमाशों ने युवक के ऊपर के फायरिंग करके भाग निकले थे। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.