हत्या के प्रयास मामले में महिला समेत सात आरोपी बरी
रांची, जून 24 -- रांची, संवाददाता। अदालत ने हत्या के प्रयास, मारपीट और चोरी के एक मामले में एक महिला समेत सात आरोपियों को बरी कर दिया। अपर न्यायायुक्त-17 संजीव झा की अदालत ने सात साल पुराने मामले में फैसला सुनाते हुए जैनुल अंसारी, तबरक अंसारी, बसीरुल अंसारी, सफीरुल अंसारी, राजा उर्फ राजू, शफीक अंसारी और सहरून निशा को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। मामला पिठोरिया थाना कांड संख्या 154/2019 से जुड़ा है। प्राथमिकी के अनुसार, 24 दिसंबर 2019 को पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने धारदार हथियार, लाठी और रॉड से हमला कर हत्या का प्रयास किया था। आरोपियों पर मारपीट के साथ मोबाइल और नकदी लूटने का भी आरोप लगाया गया था। यह भी पढ़ें- हत्या की साजिश में शाहिद खान की अग्रिम जमानत खारिज कोर्ट ने यह भी कहा कि मामले में न तो किसी चिकित्सक की गवाही कराई गई औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.