बांका, मार्च 6 -- बांका, निज संवाददाता। बांका टाउन थाना की पुलिस ने करजाना गांव से एक फरार अभियुक्त को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।हत्या के प्रयास मामले में फरार अभियुक्त अजीत कुमार उर्फ अजीत यादव,पिता मनमोहन यादव पर गांव के ही सोनू यादव ने अपने हिस्से के खेत में धान रोपने से रोकने के विवाद में मारपीट कर माथा फोड़ने और लोहे के रॉड से जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी जुलाई 2025 में दर्ज कराई थी।जिसके बाद से सभी नामजद अभियुक्त फरार चल रहे थे।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि फरार चल रहे अजीत को विधिवत गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.