संतकबीरनगर, मार्च 9 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में आरोपी प्रधान दो लोगों को मोहम्मदपुर कठार के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, कारतूस, 03 अदद बांस के डंडे, 01 अदद लोहे की रॉड और कार बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, वहां से न्यायिक अभिरक्षा में उन्हें जेल भेज दिया गया।कोतवाल जय प्रकाश दूबे के मुताबिक बस्ती जनपद के मुंडेरवा क्षेत्र के सिकटा बरगाह निवासी उमाशंकर यादव पुत्र हरिश्चंद्र यादव का आरोप है कि वह 15 वर्षो से अपने ननिहाल घटरम्हा खलीलाबाद में रहते हैं। वह रौरापार चौराहे पर मेडिकल स्टोर चलाते हैं। आरोप है कि 02 मार्च की रात 11 बजे के आसपास रौरापार चौराहे पर स्थित मेडिकल स्टोर बंदकर वापस आते समय उनके साथ मारपीट की गई। जान से मारन...