गया, मई 27 -- मैंगरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रामदोहर गांव के टोला नायकडीह निवासी मनोरमा देवी ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोप लगाया था कि उनके पति विकास कुमार के साथ हत्या की नीयत से मारपीट की गई थी। मामले की जांच के दौरान चटकपुर गांव निवासी लक्ष्मण भुइयां (45) और भदवर थाना क्षेत्र के रबदी गांव निवासी संटू भुइयां (40) की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...