अररिया, जून 6 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र घूरना थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर हत्या के प्रयास के एक आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी पथराहा वार्ड 14 निवासी मोजिबुर रहमान पिता आमसुल उर्फ ठिठर बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मारपीट कर जानलेवा हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...