हत्या के प्रयास मामले के आरोपी दो सगे भाई भेजे गए जेल
संतकबीरनगर, जून 25 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। बखिरा पुलिस ने बुधवार को हत्या के प्रयास मामले में आरोपी 02 सगे भाईयों को बुद्धइयां बाजार के पास से गिरफ्तार किया। एसओ उमाशंकर तिवारी ने बताया कि 05 जून 2026 को पीड़ित श्याम कुमार पुत्र स्वर्गीय झीनक निवासी मोहल्ला ठठरहिया बाजार ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप मढ़ा कि रसूलाबाद के सगे भाई अकबर अली और शहबान ने धारदार हथियार लहराते हुए जान से मारने की नीयत से लोहे की राड व पंच से मार पीट कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया। सूचना के आधार पर एसओ उमाशंकर त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल रमेश मिश्रा, कांस्टेबल संजीव यादव, कांस्टेबल रूपान्जय सिंह, महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह ने आरोपी दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार किया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.