गोरखपुर, जून 1 -- सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों को सोमवार को उसरैन पुल अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में पूर्व में हुए विवाद के दौरान कुछ लोगों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे, रॉड और अन्य हथियारों से हमला कर कई लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया था कि हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी। मामले में सिकरीगंज थाने में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि म...