उन्नाव, अप्रैल 21 -- फतेहपुर चौरासी, संवाददाता। थाना पुलिस ने काली मिट्टी चौराहा के पास दबिश देकर हत्या के प्रयास के वांछित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। बतातें चलें कि कानपुर नगर के राजेपुर शादीपुर गांव निवासी धनीराम पुत्र मनोहर ने फतेहपुर चौरासी थाना में तहरीर देकर 17 अप्रैल को हिन्दूपुर गढ़ाई गांव से तिलक समारोह से वापस अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के हिन्दूपुर गांव निवासी अर्जुन पुत्र रामचंद्र, अमित पुत्र पोखई, धीरज पुत्र नंद किशोर, अंकित पुत्र रामबाबू, देवारी पुत्र कंहई लाल व इसी थाना के अर्जुनपुर मजरा गड़ाई निवासी अरुण पुत्र मुन्नीलाल, विपिन पुत्र सूरत सिंह, सुधीर पाल पुत्र हीरालाल व देवारी से गाली गलौज व मारपीट करने लगे। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में मारपीट कर किया घायल तहरीर के ...