संतकबीरनगर, मई 24 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। धनघटा पुलिस ने लौकिहा गांव में हुई मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की। इन पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में वांछित 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।थाना धनघटा के लौकिहा निवासी वादी आनन्द राव पुत्र सभाचन्द्र ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में कहा था कि पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार को रामसुरेश पुत्र रामशब्द, सुनील पुत्र जंगली, जंगली पुत्र रामशब्द, विजय पुत्र रामबेलास, सन्तराम पुत्र सीताराम व संदीप पुत्र सीताराम निवासीगण लौकिहां जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए अन्य लोगों को मारा पीटा। यह भी पढ़ें- हत्यारोपियों ने की मारपीट, छह पर केस पिटाई से वह बेहोश हो गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने सभी आरोपित अभियुक...