सुल्तानपुर, जनवरी 2 -- सुलतानपुर। जेल में बन्द चांदा थाना क्षेत्र के शुकुल उमरी निवासी शिवांशु उर्फ बाबी पुत्र मनोज गोस्वामी की जमानत याचिका पर सुनवाई शनिवार को तय हुई है। पीड़ित पक्ष के वकील रवि शुक्ल ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाने के सौराई निवासी आनन्द मिश्रा पर अमरूपुर बाजार में हथियार रीपिटर से हमला कर हत्या की कोशिश की। बीते पांच दिसम्बर की घटना में मनोज गोस्वामी, पंकज गोस्वामी, शिवांशु, अभिषेक गोस्वामी व इन्द्रदेव पर केस दर्ज हुआ था। शुक्रवार को मौका लेने के कारण सुनवाई नहीं हो पाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.