हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
सोनभद्र, सितम्बर 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस ने तीनों को गोरारी मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर के पास से पकड़ा। उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। चार सितंबर को करौली गांव में आरोपियों ने एक राय होकर वादी पक्ष के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में पांच सितंबर को राबर्ट्सगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने सोमवार को कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में करौली निवासी रामवृक्ष, उसका पुत्र सर्वेश उर्फ बिट्टू और चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के पिपराही निवासी संजय कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.