शामली, मार्च 31 -- कांधला। क्षेत्र के एक युवक पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जानलेवा हमला किया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इस मामले में पुलिस दबंगों के दबाव में एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। पीड़ित व्यक्ति ने एसपी शामली को शिकायती पत्र देते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित रितिक वाल्मीकि पुत्र अशोक वाल्मीकि, निवासी ग्राम रसूलपुर गुर्जरान ने एसपी शामली को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 26 मार्च को वह ग्राम किवाना स्थित भट्टे से मजदूरी करके घर लौट रहा था। उसके पास करीब 18 हजार रुपये नकद थे। रास्ते में शुभम, जीतू और बलजोर नामक तीन लोगों ने उसे रोक लिया और जातिसूचक शब्द।कहकर अपमानित किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने 315 बोर के अवैध कट्टे से रितिक के सिर पर हमला कर दिया और बेरहमी से पीटा। पीड़ित के अनुसार, यह हमला उसकी हत्या...