हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
बलरामपुर, मई 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम चौरसी में शादी समारोह के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय रवाना कर दिया है। ग्राम चौरसी निवासी राजेश कुमार पुत्र घनश्याम यादव ने थाना पचपेड़वा में तहरीर देकर बताया कि 15 मई की रात पड़ोस में आयोजित वैवाहिक समारोह में द्वारपूजा कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान मेरा भाई राम सजीवन भी समारोह में मौजूद था। तभी गांव का ही गोलू सिंह उर्फ कार्तिकेय सिंह बाइक लेकर भीड़ के बीच कार्यक्रम स्थल की ओर जाने लगा। भीड़ होने के कारण राम सजीवन ने उसे वाहन रोकने के लिए कहा। इससे नाराज होकर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से चाकू से सीने पर हमला कर गंभीर रूप से घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.