आरा, दिसम्बर 4 -- आरा, हि.सं.। भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज के निर्देश पर अभियुक्तों की धरपकड़ को लेकर जारी छापेमारी अभियान के दौरान पिछले 24 घंटे में पुलिस की ओर से विभिन्न कांडों के 41 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें हत्या के प्रयास के नौ और पॉक्सो एक्ट के दो आरोपित शामिल हैं। एसपी की ओर से गुरुवार को जारी प्रेस बयान के जरिए यह जानकारी दी गई। प्रेस बयान के अनुसार संदेश थाने की पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, नवादा थाने की पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास में फरार आरोपित भरत प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। वह गीधा थाना क्षेत्र कायमनगर गांव का रहने वाला है। इसके अलावा कृष्णगढ़, बड़हरा, चरपोखरी और बिहिया थाने की पुलिस द्वारा भी हत्या के प्रयास के आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी अभियान के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.