हत्या के प्रयास के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गौरीगंज, मई 13 -- मुंशीगंज। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को थाना क्षेत्र के पूरे शुक्लन मजरे चिलबिली निवासी अवधेश यादव पर गांव के ही दो लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में दो नामजद के विरुद्ध हत्या के प्रयास का केस दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। एसएचओ ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अनिरुद्ध यादव पुत्र राजाराम यादव व बलराज यादव पुत्र श्रीपाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.