हत्या के प्रयास के चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
देवरिया, जून 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर कोतवाली के परसिया भंडारी में एक दिन पहले हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।परसिया भंडारी गांव में एक दिन पहले जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कोतवाली पुलिस ने संज्ञान लेते हुए हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया। साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू की। पुलिस ने सोनूघाट के समीप से मुखबिर की सूचना पर मोहन प्रजापति निवासी परसिया भंडारी, सोनू रंगवा निवासी चकसराय बदल दास, चंपा देवी, सलेहरा देवी निवासीगण परसिया भंडारी थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से चारों को जेल भेज दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.